मैनपुरी। वित्तविहीन कॉलेजों में शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। लॉकडाउन के बीच भी उन्हें वेतन दिए जाने के निर्देश माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने दिए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के सभी वित्तविहीन कॉलेजों के प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक के निर्देशानुसार लॉकडाउन के बीच स्कूल न पहुंचने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों को लॉकडाउन के समय का वेतन व मानदेय भुगतान किया जाए। प्रबंधक निदेशक के आदेशों का पालन करें। इस संबंध में किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रबंधकों से यह भी कहा कि यदि कहीं से शिकायत प्राप्त होती हैं तो संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।