फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज ने 78 बसें दिल्ली भेजीं

विज्ञापन
28एमएनपी-05-बस की छत पर बैठकर यात्रा करते यात्री - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। दिल्ली में फंसे लोगों को घर लाने के लिए रोडवेज ने शनिवार को डिपो की 78 बसों को दिल्ली के लिए रवाना किया। एआरएम की देेखरेख में चालकों के साथ परिचालकों को भी भेजा गया है। बसें दिल्ली में फंसे लोगों लेकर आएंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात मुख्यमंत्री के आदेश के बाद रोडवेज विभाग हरकत में आ गया। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में फंसे लोगों और परिवारों को घर पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद रात में ही रोडवेज के अधिकारियों ने अपने डिपो के चालकों और परिचालकों को शनिवार की सुबह डिपो पहुंचने के निर्देश दिए। शनिवार की सुबह मैनपुरी डिपो से 45 बसों को दिल्ली भेजा गया है। इनमें से 15 बसें यमुना एक्सप्रेस वे होकर तथा 30 बसें एटा-अलीगढ़ होकर दिल्ली भेजी गई हैं। बेवर डिपो से 22 और छिबरामऊ सब डिपो से 11 बसों को एटा-अलीगढ़ होकर दिल्ली के लिए रवाना किया गया है। आपात स्थिति के लिए चालकों और परिचालकों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
लापरवाही पर होगी कार्रवाई
दिल्ली भेजे गए चालकों और परिचालकों को हिदायत दी गई है बस लेकर दिल्ली जाते समय सवारियों को नहीं बिठाएंगे। केवल दिल्ली से ही यात्रियों को लेकर आएंगे। आदेश का पालन नहीं करने और लापरवाही बरतने वाले चालकों और परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीके श्रीवास्तव, एआरएम मैनपुरी डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें