फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटा सहित सब्जियों के दाम बढ़े

विज्ञापन
27एमएनपी-14-शहर के तांगा स्टैंड स्थित एक मेडिकल स्टोर पर लगी लाइन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। लॉकडाउन में जनता को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन अधिकारी खाद्य पदार्थ और सब्जियों सहित अन्य जरूरी चीजों की आपूर्ति घर-घर करा रहे हैं। सामाजिक संगठन भी लोगों को निशुल्क जरूरी सामान मुहैया करा रहे हैं। बावजूद इसके कुछ वेंडर ऐसे भी हैं, जो मुनाफा कमाने में जुटे हैं। सब्जी, दाल, चावल सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री का मनमाना दाम वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने फुटकर में आटा का बिक्री दाम 26.5 रुपये प्रति किलो निर्धारित किया है। बावजूद इसके जिले की कई आटा चक्कियों पर फुटकर में आटा 32 रुपये प्रति किलो तक बेचा गया। कुछ वेंडरों ने सब्जी, फल और दाल, चावल के मनमाने दाम वसूले। लगातार शिकायतें मिलने के बाद प्रशासन ने चेतावनी दी है जो दुकानदार मुनाफाखोरी करेगा उसको रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भेजा जाएगा।
इन नंबरों पर करें शिकायत
कालाबाजारी की शिकायत एसडीएम सदर के मोबाइल नंबर 9454417711, डीएसओ के मोबाइल नंबर 9651085932, फूड इंस्पेक्टर के मोबाइल नंबर 9457171003, सीओ सिटी के मोबाइल नंबर 945440 1261, इंसपेक्टर कोतवाली के मोबाइल नंबर 9454403923 पर की जा सकती है। इसके साथ ही कस्बों के लोग स्थानीय एसडीएम, सीओ और थानाध्यक्ष से शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम की लें मदद
अगर कोई दुकानदार कालाबाजारी या फिर मनमाने दामों पर राशन और सब्जी बेच रहा है तो उसकी शिकायत करके कंट्रोल रूम की मदद ली जा सकती है। कालाबाजारी की शिकायत दर्ज कराकर 05672-234308 पर कॉल करके मदद ली जा सकती है।
मनमानी कीमत पर राशन, सब्जी बेचने की शिकायत मिलने पर जांच में शिकायत सही मिली तो संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भेजा जाएगा। कालाबाजारी और मुनाफाखोरी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम
सब्जियों के दामों पर एक नजर-
सब्जी लॉकडाउन के बाद लॉकडाउन से पहले
मटर 60 30
प्याज 40 20
आलू 30 20
कटहल 60 40
बैंगन 40 20
मूली 20 10
टमाटर 40 10
भिंडी 80 50
फूलगोभी 40 20
नोट- सब्जियों के दाम शुक्रवार को प्रति किलो के हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें