फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल यात्रियों की राह आसान करने में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
कासगंज में फंसे हुए यात्रियों को भोजन के पैकेट वितरित करते समाजसेवी व चेयरमैन - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। लॉकडाउन के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है। सरकारी और निजी वाहन नहीं चल रहे। ऐसे में परदेस में रहने वाले तमाम लोग कई दिनों से सैंकड़ों किलोमीटर तक पैदल यात्रा कर घर पहुंच रहे हैं, लेकिन यात्रा के दौरान वह परेशान हो रहे हैं। ऐसे में समाजसेवी, पुलिस, प्रशासन पैदल यात्रियों की मदद को आगे आया है। जगह-जगह थर्मल स्क्रीनिंग कराकर पैदल यात्रियों को भोजन कराया जा रहा है। वहीं प्रशासन ने उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने के लिए निगम की बसें लगा दी हैं।
विज्ञापन

वाहन न मिलने से लोग दिल्ली, गाजियाबाद, राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों से कई किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए जिले के दूरदराज क्षेत्रों एवं आसपास के जिलों में पहुंच रहे हैं। राह में उन्हें मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले की सीमा से गुजरते लोगों की परेशानी देख समाजसेवी, पुलिसकर्मी और प्रशासन गंभीर हो गया है। सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए पैदल यात्रियों की सेवा के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। उन्हें भोजन कराते समय सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्हें 1 मीटर के फासले से बैठाकर भोजन कराया जा रहा है। सोरों, कासगंज, ढोलना पुलिस के अलावा अन्य क्षेत्रों की पुलिस भी मदद में जुटी हुई है। इसके अलावा जगह-जगह परिवहन बसों का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें