फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही दीवानी में मिला प्रवेश

विज्ञापन
19एमएनपी-07-दीवानी में वादकारियों के सामान की चेकिंग करती पुलिस - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। दीवानी न्यायालय परिसर में बृहस्पतिवार को वादकारियों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही प्रवेश दिया गया। लाइन में लगाकर उनका दो स्वास्थ्यकर्मियों ने परीक्षण किया। वादकारियों को परीक्षण के बाद केवल वकीलों के चैंबर तक जाने की ही अनुमति दी गई।
विज्ञापन

जमानत मंजूर होने वाले बंदियों को हाईकोर्ट ने राहत देते हुए उनके जमानतदारों तथा पैरोकारों को दीवानी न्यायालय परिसर में प्रवेश देने की अनुमति दी है। इससे जमानत मंजूर होने वाले बंदी जेल से बाहर आ सकें। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बृहस्पतिवार को दीवानी न्यायालय के मुख्य द्वार पर स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था की गई। दो स्वास्थ्यकर्मियों को मुख्य द्वार पर तैनात किया गया। दीवानी न्यायालय परिसर में जमानतदारों और पैरोकारों को प्रवेश देने के लिए उनको लाइन में लगाया गया। दीवानी परिसर में प्रवेश करने वालों का दोनों स्वास्थ्य कर्मचारियों ने परीक्षण किया। दीवानी परिसर में हैंडवॉश की व्यवस्था कराई गई है। दीवानी के मुख्य द्वार पर ही सैनिटाइजर रखवाया गया है। स्वास्थ्य परीक्षण होने के बाद मुख्य द्वार पर ही जमानतदारों और पैरोकारों की सघन तलाशी ली गई। तलाशी केे बाद उनको हिदायत दी गई वह केवल वकीलों के चैंबर तक ही जाएंगे। किसी भी न्यायालय में प्रवेश नहीं करेंगे। वकीलों से मिलने के बाद सीधे दीवानी परिसर से बाहर जाएंगे।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला जज के निर्देश पर व्यवस्था की गई है। वादकारियों, जमानतदारों, पैरोकारों को निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी गई है। वकीलों से भी व्यवस्था में सहयोग करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रजेंद्र सिंह यादव, सचिव बार एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें