फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते समय विधवा को चाकू से गोदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव लहरा में बुधवार की रात चारपाई पर सो रही एक वृद्धा पर चाकू से कई वार किए गए। आरोपी वृद्धा को मरा हुआ समझ कर भाग गया। बृहस्पतिवार की सुबह जानकारी होने के बाद वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव लहरा निवासी 70 वर्षीय रामश्री के पति सियाराम की करीब तीन वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। वृद्धा तीन बेटियों की शादी करने के बाद गांव स्थित घर में अकेली रह रहीं थीं। बुधवार की रात घर में चारपाई पर सो रही वृद्धा पर किसी ने चाकू से हमला कर दिया। वृद्धा के शरीर पर कई वार किए गए। जिसके चलते वह बेहोश हो गईं। बृहस्पतिवार की सुबह जब वृद्धा दूध लेने के लिए पड़ोस के घर नहीं गई तो पड़ोसी ने घर पर आकर देखा। चारपाई पर वृद्धा लहूलुहान हालत में पड़ी हुईं थीं। पड़ोसियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सैफई के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आस पड़ोसियों से जानकारी ली। पुलिस अब हमलावर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

वृद्धा का उपचार सैफई में चल रहा है। हमलावर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सुनील कुमार भारद्वाज, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें