फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा से पहले बच्चों के कराए गए हाथ सैनिटाइज

विज्ञापन
18एमएनपी-23-सुदिती ग्लोबल स्कूल में सैनिटाइजर से हांथ धुलवाते शिक्षक - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। सीबीएसई परीक्षा के दौरान बुधवार को 10वीं सामाजिक विज्ञान व 12वीं लीगल स्टडीजी की परीक्षा आयोजित की गई। 10वीं की परीक्षा के दौरान 59 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं 12वीं की परीक्षा में सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सुदिती ग्लोबल एकेडमी में 10वीं सामाजिक विज्ञान परीक्षा में कुल पंजीकृत 633 परीक्षार्थियों में से 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एसबीआरएल एकेडमी में दसवीं सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में कुल पंजीकृत 726 परीक्षार्थियों में से छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सेंट मैरीज स्कूल में दसवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान विषय की बोर्ड परीक्षा में कुल पंजीकृत 468 परीक्षार्थियों में से पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे तथा बारहवीं कक्षा की लीगल स्टडीज की परीक्षा में पंजीकृज सभी नौ परीक्षार्थी उपस्थित रहे। पैराडाइज पब्लिक स्कूल मैनपुरी में दसवीं सामाजिक विज्ञान विषय की बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत 544 परीक्षार्थियों में से 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव में कक्षा दसवीं की सामाजिक विज्ञान विषय की बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत 305 परीक्षार्थियों में से छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डा. किरन सौजिया एजुकेशनल एकेडमी मैनपुरी में दसवीं सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में कुल पंजीकृत 470 परीक्षार्थियों में से 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा में बच्चों के हाथ कराए गए सैनिटाइज
सुदिती ग्लोबल एकेडमी में परीक्षा से पहले सभी बच्चों के हाथ सैनिटाइजर से सैनिटाइज कराए गए। विद्यालय के वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राममोहन की देख रेख में बच्चों को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें