फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा काउंटर पर लोगों की भीड़ देख डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
18एमएनपी-21-जिला अस्पताल में सीएमएस और सीएमओ को निर्देश देते डीएम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन भी सतर्क है। बुधवार को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह अचानक जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। दवा और पर्ची काउंटर पर मरीजों की लाइन व्यवस्थित न होने पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी बुधवार की दोपहर 12:30 बजे अचानक जिला अस्पताल पहुुंचे। यहां दवा काउंटर व पर्ची काउंटर पर मरीजों की भीड़ एक दूसरे से सटकर लगे होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम ने कहा कि चाहे लाइन कितनी भी लंबी हो प्रत्येक खिड़की पर एक-एक ही लाइन लगाई जाए। एक लाइन से दूसरी लाइन में कम से कम दो मीटर की दूरी हो। उन्होंने सीएमएस से कहा कि कोरोना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। जो वार्ड बनाया गया है उसमें अन्य मरीज न पहुंच सकें। यदि कोई संदिग्ध दिखता है तो उसकी जांच कराई जाए। लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें