फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में छा गया सन्नाटा

विज्ञापन
18एमएनपी-07-विकास भवन स्थित डीआरडीए में पसरा सन्नाटा - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना के खतरे को देखते हुए सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा छाया हुआ है। फरियादी अब सरकारी कार्यालयों में नहीं पहुंच रहे हैं। कार्यालयों में मौजूद कर्मचारी भी रोजाना का सामान्य कामकाज ही निपटा रहे हैं।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में पहले जैसी भीड़ नजर नहीं आ रही है। जो कार्यालय एक सप्ताह पहले तक गुलजार रहते थे। वहां अब सन्नाटा छाया रहता है। कोरोना वायरस की दहशत से लोग जरूरी काम के लिए भी सरकारी कार्यालयों में आने से कतरा रहे हैं। यही वजह है कि सरकारी कार्यालयों में आने वाले कर्मचारी भी रोजाना का सामान्य कामकाज ही निपटा रहे हैं। फरियादियों और पीड़ितों के नहीं आने से महत्वपूर्ण माने जाने वाले सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा छाया हुआ है। बुधवार को सुबह से ही प्रमुख कार्यालयों में सन्नाटा देखने को मिला।
कलक्ट्रेट
आमतौर पर कलक्ट्रेट पहुंचने वाले फरियादी डीएम के नहीं मिलने पर एसडीएम से मिलकर शिकायतें दर्ज कराते हैं। बुधवार की सुबह 11 बजे ही एसडीएम कार्यालय में सन्नाटा छाया हुआ था। यहां फरियादी नजर नहीं आए। कार्यालय में मौजूद कर्मचारी रोज की तरह सामान्य कामकाज ही निपटाते नजर आए।
विज्ञापन

विकास भवन
विकास भवन में शिकायतें लेकर फरियादी सुबह से ही पहुंचने लगते हैं। सीडीओ से मिलकर शिकायतें दर्ज कराने के बाद कार्रवाई की मांग करते हैं। बुधवार की सुबह 11.30 बजे विकास भवन में सन्नाटा छाया हुआ था। एक सप्ताह पहले तक फरियादियों के आने से कार्यालय गुलजार रहता था।
तहसील सदर
तहसील में शिकायतें लेकर पहुंचने वाले फरियादियों की संख्या रोजाना सैकड़ों में रहती है। कोरोना के चलते तहसील पहुंचने वाले फरियादियों की संख्या में तेजी से गिरावट आई है। प्रमाण पत्र, फर्द पाने के लिए लोग सुबह से शाम तक भीड़ रहती है। बुधवार की दोपहर 12 बजे तहसील के मुख्य कार्यालय में सन्नाटा नजर आया।
एआरटीओ कार्यालय
एआरटीओ कार्यालय में कोरोना का कोई असर नजर नहीं आया। सुबह से ही यहां लोगों की भीड़ नजर आई। ऐसा इसलिए था क्यों कि ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों को पूर्व में ही फोटो खिंचवाने के लिए तारीख दी जा चुकी है। इसलिए इस तारीख पर पहुंचना उनकी मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें