फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्तरह साल बाद पकड़ा गया इनामी अपराधी

विज्ञापन
18एमएनपी-19-बेवर में सत्रह साल बाद पुलिस की पकड़ में आया हिस्ट्रीशीटर - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। थानाक्षेत्र में नाम बदलकर रह रहे किशनी निवासी एक हिस्ट्रीशीटर सत्रह साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा। वर्ष 1978 में हुए एक हत्याकांड के मामले में आरोपी जेल गया था। जेल से बाहर आने के बाद 2003 से वह भूमिगत हो गया था। बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव परशुरामपुर निवासी रामनरेश उर्फ नरेश उर्फ चेतराम के विरुद्ध वर्ष 1978 में एक हत्या का मामला दर्ज हुआ था। उक्त मामले में छह अन्य लोग भी आरोपी बनाए गए थे। जिसमें से तीन आरोपियों की मौत हो चुकी है। रामनरेश को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा था। कुछ वर्ष बाद उसे पेरोल मिल गई थी। इस बीच थाना बेवर में उसके विरुद्ध एक मामला दर्ज हुआ। उसकी हिस्ट्रीशीट भी खोली गई। इसके बाद से ही रामनरेश भूमिगत हो गया था। बेवर और किशनी पुलिस बीते 17 साल से उसकी तलाश में जुटे थे। इस बीच बुधवार की सुबह इंस्पेक्टर जसवीर सिंह सिरोही को सूचना मिली कि आरोपी रामनरेश क्षेत्र में नाम बदल कर रह रहा है। दबिश देकर आरोपी को जगतपुर गांव के बाहर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें