फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑब्जर्वेशन में है कोरोना जांच की मांग करने वाला युवक

विज्ञापन
16एमएनपी-15-जिला अस्पताल में महिला की जांच करते चिकित्सक - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। एटा जिले से शहर में अपनी बहन के यहां आए युवक ने रविवार को कोरोना की जांच कराने की मांग की थी। जिलाधिकारी ने भी जांच के आदेश दिए थे लेकिन जिला चिकित्सालय की टीम ने प्राथमिक जांच के बाद उसमें कोरोना के लक्षण नहीं पाए। फिर भी स्वास्थ्य विभाग ने उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा है। जहां चिकित्सकों की टीम उसकी निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

कोरोना से पूरे विश्व में दहशत का माहौल है। एक मामले में जहां जिले में कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है तो रविवार को एक अन्य युवक भी जिला अस्पताल पहुंचा था। शहर के राजा के बाग में अपनी बहन के यहां आए इस युवक ने खुद ही अपनी जांच कराने की मांग की थी। मूल रूप से एटा के जैथरा क्षेत्र निवासी युवक की रविवार को ही चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच की थी, इसमें ऐसे कोई लक्षण नहीं मिले थे लेकिन फिर भी युवक की मांग पर उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। यहां कोरोना के लिए बनाई गई टीम उस पर नजर बनाए हुए और उपचार दिया जा रहा है।
इराक से लौटे युवक को भी उपचार के बाद भेजा घर
शनिवार को इराक से लौटे युवक में कोरोना का संदेह होने पर जिला प्रशासन ने जांच कराई थी। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में कोरोना न होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद भी रविवार शाम तक चिकित्सकों ने युवक को जिला अस्पताल में ही रखकर उपचार दिया। उपचार के बाद और अन्य जांचों के बाद रविवार की शाम उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

चिंता की कोई बात नहीं है। कोरोना जांच की मांग करने वाले युवक को आइसोलेशन वार्ड में देखभाल के लिए रखा गया है। प्राथमिक जांच में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

डॉ. आरके सागर, सीएमएस जिला अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें