फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 माह बाद अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा पहुंचीं सांसद हेमा मालिनी, कृषि कानूनों पर दिया यह बयान

Wed, 13 Jan 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमा मालिनी 10 महीने बाद अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा पहुंच गईं हैं। वृंदावन में अपने आवास पर पहुंचने के बाद हेमा मालिनी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते वह इतने दिनों तक मथुरा नहीं आ सकीं। कोरोना वायरस अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन वैक्सीन का इंतजार जरूर खत्म हो गया है। 

विज्ञापन


सांसद हेमा मालिनी सोमवार को वृंदावन पहुंचीं। यहां पहुंचने पर उन्होंने अपने भाई के साथ कोविड का टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट देर शाम को निगेटिव आई है। बता दें कि मार्च माह में लॉकडाउन के कारण सांसद हेमा मालिनी पिछले 10 माह से मथुरा नहीं आई थीं। इस दौरान वह पार्टी नेता और अपने प्रतिनिधि से जानकारी लेती रहीं। 

वृंदावन के रंगनाथ मंदिर में विवाहोत्सव की धूम, चौथे दिन निभाई गई भात की परंपरा
विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान कई बार हेमा मालिनी ने वीडियो संदेश भी जारी किए थे। अब एक बार फिर वह अपने वृंदावन स्थित आवास पहुंच गईं हैं। यहां पहुंचने पर हेमा मालिनी ने किसान आंदोलन को लेकर विपक्ष पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नए कृषि कानूनों में कोई कमी नहीं है। लेकिन विपक्ष के बहकावे में आकर लोग आंदोलन कर रहे हैं। 

कोरोना वैक्सीन पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के बयान पर हेमा मालिनी ने कहा कि विपक्ष का काम हमारी सरकार के हर अच्छे काम पर उल्टा बोलना है। केंद्र सरकार विपक्ष की परवाह किए बिना हर मुद्दे पर अडिग खड़ी है। उन्होंने कहा कि मुझे इंतजार है कि कोरोना टीका लगवाने के लिए मेरा नंबर कब आएगा? 
विज्ञापन



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें