फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज आज, मौके पर ही होगा 45 से अधिक उम्र वालों को रजिस्ट्रेशन

Sat, 21 Aug 2021 10:36 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

कोरोना वायरस की तीसरी लहर में बच्चों के लिए ज्यादा खतरा बताया जा रहा है। ऐसे में अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने डीएम और सीएमओ को 27 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक पीकू वार्ड में मॉकड्रिल की जाएगी।
विज्ञापन
टीकाकरण: कोरोना की वैक्सीन लगवाती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शुक्रवार को 10552 लोगों को टीका लगा है। इसमें 7903 को पहला डोज और 2649 लोगों को दूसरा दूसरा डोज लगा है। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि 65 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ है। इसमें 45 से अधिक उम्र वाले लोगों को मौके पर ही पंजीकरण कर टीका लगाया गया। शनिवार को दूसरा डोज ही लगाया जाएगा। 

विज्ञापन


27 अगस्त को पीकू वार्ड में होगा मॉकड्रिल
आगरा में कोरोना वायरस की तीसरी लहर में बच्चों के लिए ज्यादा खतरा बताया जा रहा है। ऐसे में अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने डीएम और सीएमओ को 27 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक पीकू वार्ड में मॉकड्रिल की जाएगी। इसमें चिकित्सक समेत पैरामेडिकल स्टाफ शामिल रहेगा। मॉकड्रिल में मिली खामियों को दुरुस्त किया जाएगा।

बाह में 250 लोगों को लगा टीका 
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह पर शुक्रवार को 250 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि जिसमें 18 साल से ज्यादा उम्र के 201,  45 से ज्यादा उम्र के 36, 60 से ज्यादा उम्र के 13 लोग शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्स ऑफिसर हत्याकांड: हत्यारोपी पति-पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कत्ल के लिए किराये पर ली थी सब्बल

कासगंज राइफल लूट मामला: कटरी में बदमाशों की तलाश, पुलिस को मिले अहम सुराग

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें