फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण: अब 22 जनवरी को लगाया जाएगा 'भरोसे का टीका', शासन ने तय की तारीख

Mon, 18 Jan 2021 11:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • बूथों के स्थान और संख्या अभी तय नहीं
विज्ञापन
आगरा में कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि जैसे ही बूथ तय होंगे, वैक्सीन पहुंचा दी जाएगी। अन्य सभी तैयारियां पहले से पूरी हैं। पहले चरण के लिए 26280 स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए डोज मिली थी। 

विज्ञापन


इसमें से पहले दिन 600 स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए बूथ पर 600 डोज भेजी गई थीं। इनमें से 361 डोज का उपयोग हो चुका है, बाकी की डोज केंद्रों पर आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर में सुरक्षित रखी हुई हैं। ऐसे में बची हुई डोज को अगले टीकाकरण में उपयोग किया जाएगा।

15 फरवरी को दूसरा टीका रिजर्व रखी गई 361 डोज से 
पहले दिन टीका लगवाने वाले 361 कर्मचारियों के लिए इतनी ही डोज रिजर्व रखी गई हैं। इनको 15 फरवरी को लगने वाली दूसरी डोज में उपयोग किया जाएगा। पहले दिन टीका लगवाने वालों में से किसी में भी कोई परेशानी नजर नहीं आई।
विज्ञापन


भरोसे का टीका...कोई घबराहट नहीं, सिर्फ मुस्कराहट, देखें कोरोना टीकाकरण की तस्वीरें

विज्ञापन

बूथों पर बची हुई डोज
एसएन मेडिकल कॉलेज     : 61 डोज
लेडी लॉयल                      : 54 डोज
खंदौली सीएचसी                : 52
एत्मादपुर सीएचसी             : 33
जिला अस्पताल                 : 21 डोज
पुष्पांजलि हॉस्पिटल            : 20 डोज

टीका लगवाने वालों को प्रोत्साहित करेगा प्रशासन
कोरोना का टीकाकरण कराने के लिए प्रशासन स्वास्थकर्मियों को प्रोत्साहित करेगा। इसके लिए मंगलवार को जिलाधिकारी अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में समीक्षा होगी। दूसरे चरण की घोषणा होने के बाद अब टीकाकरण की दर बढ़ाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कवायद शुरू हो गई है। डीएम प्रभु एन सिंह ने कहा कोरोना टीका लगवाने से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता। टीका पूरी तरह सुरक्षित है। जो लोग टीका लगवा रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा।

40 फीसदी लक्ष्य पूरा
कुल डोज : 600
टीके लगे :  361
बची डोज : 239 


'भरोसे का टीका': जीत की ओर पहला कदम, स्वास्थ्यकर्मी बोले-दोगुने जोश से करेंगे इलाज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें