फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीनेशन: 2900 डोज मिली फ्रंट लाइन वर्कर्स के वैक्सीनेशन को

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। फ्रंटलाइन वर्कर्स के टीकाकरण के लिए जिले को 2900 डोज की खेप प्राप्त हो गई है। अलीगढ़ से वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन वैक्सीन को कोल्ड चेन मे सुरक्षित रखवा दिया है। जिले में टीकाकरण के लिए 3702 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने अपना पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

इनमें से 247 वर्कर्स का टीकाकरण हो चुका है। शेष बचे 3455 वर्कर्स के लिए जिले में वैक्सीन नहीं बची थी। वैक्सीन के समाप्त हो जाने के चलते इन वर्कर्स के 11,12 एवं 18 फरवरी को होने वाले टीकाकरण पर संशय था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अंजुश ने बताया कि शासन से फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीकाकरण के लिए डोज प्राप्त हो गई है। निर्धारित तिथियों में वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें