फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में बढ़ सकती हैं पाबंदियां: कोरोना के सक्रिय मामले 1000 के करीब, डीएम आज करेंगे समीक्षा

Mon, 10 Jan 2022 12:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में तूफानी रफ्तार से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। महज नौ दिनों में 104 गुना तेजी से लोग संक्रमित हुए हैं। सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 979 पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी समर में महामारी की चुनौती से जूझ रही ताजनगरी में कोरोना के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा एक हजार के करीब पहुंच गया है। सोमवार को आंकड़ा हजार पार कर सकता है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने सोमवार को बैठक बुलाई है। संक्रमण की समीक्षा के बाद नई पाबंदियां बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन

तीसरी लहर में कोरोना वायरस रफ्तार पकड़ रहा है। रविवार को बीते 24 घंटे में 236 नए संक्रमित मिलने से सक्रिय मरीजों की संख्या 979 पहुंच गई है। एक हजार से अधिक मरीज होने पर सरकार ने पूर्व में ही पाबंदियां निर्धारित कर दी हैं। 
बढ़ेगी सख्ती
जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह का कहना है कि सोमवार को संक्रमण की समीक्षा होगी। एक्टिव केस एक हजार होने पर पूर्व निर्धारित पाबंदियों पर विचार किया जाएगा। ऐसे में बाजारों में मास्क को लेकर सख्ती बढ़ सकती है। रात्रि कर्फ्यू में भी इजाफा संभव है। इसके अलावा स्पा, मॉल, जिम व सिनेमा हॉल 50 फीसदी क्षमता से संचालित हो सकते हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस सख्ती बरतेगी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तेजी से बढ़ रहा संक्रमण 
आगरा में तूफानी रफ्तार से कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है। महज नौ दिनों में 104 गुना तेजी से लोग संक्रमित हुए हैं। विशेषज्ञ इसके संक्रमित करने की दर और बढ़ने की आशंका जता रहे हैं। ऐसे में चिकित्सक इसकी गंभीरता समझते हुए बेहद सावधानी बरतने को कह रहे हैं।

पंचायत चुनाव के मचा था हाहाकार
अप्रैल 2020 में हुए पंचायत चुनाव के बाद जिले में कोरोना की दूसरी लहर आई थी। ऑक्सीजन से लेकर अस्पतालों में बेड, दवाइयों के लिए हाहाकार मचा था। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार चुनाव ड्यूटी में गए 50 से अधिक कर्मचारियों की जान चली गई थी। 

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव में संक्रमण की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। पंचायत चुनाव जैसी स्थिति इस बार नहीं बनेगी। कार्मिकों के लिए बूस्टर डोज, मास्क, सैनिटाइजर व हेल्प डेस्क आदि सुविधा होंगी।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें