फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: नौ साल की बच्ची सहित नौ नए संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 42

Tue, 26 Apr 2022 10:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में कोरोना संक्रमण के मरीज लगातार मिल रहे हैं। बीते 24 घंटे में 2683 लोगों की जांच में नौ संक्रमित मिले। पूर्व राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह के संपर्क में आया 28 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला है। 
विज्ञापन
कोरोना जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कमला नगर निवासी नौ साल की बच्ची, मोती कटरा निवासी 63 वर्षीय महिला, पूर्व राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह के संपर्क में आया 28 वर्षीय व्यक्ति सहित मंगलवार को नौ नए मरीज मिले हैं। 2683 लोगों की कोरोना जांच की गई थी। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 42 हो गई है। पिछले 24 घंटे में तीन मरीज ठीक भी हुए हैं। 

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव के मुताबिक सभी नए मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जांच के लिए बुधवार को टीम भेजी जाएगी। जीनोम सीक्वेसिंग कराई जाएगी। सभी नए संक्रमित होम आईसोलेशन में हैं। उन्होंने कोरोना की चौथी लहर में संक्रमण से बचाव के लिए लोगों से वैक्सीन लगवाने और मास्क पहनने की अपील की है। जिले में अब तक 36227 मरीज मिल चुके हैं। 465 मरीजों की मौत हो चुकी है। 35720 मरीज ठीक हो चुके हैं।

10 दिन में कोरोना जांच कराने वाले चार गुना बढ़े

संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ कोरोना वायरस की जांच के लिए पहुंचने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ गई है। बीते दस दिनों में चार गुना से अधिक लोग जांच कराने के लिए कोविड बूथ पर आ रहे हैं। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अशोक अग्रवाल ने बताया कि यहां बने कोविड बूथ पर बीते 10 दिन पहले तक रोजाना 20- 25 लोग ही कोरोना वायरस की जांच कराने के लिए आ रहे थे। 

संक्रमण के नए मरीज मिलने के बाद जांच कराने वालों की संख्या बढ़ी है। अब 80 से 100 लोग रोजाना नमूना देने के लिए आ रहे हैं। इनमें यात्रा कर लौटने वाले, साक्षात्कार देने वाले, खेल प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ी और संक्रमित के संपर्क में आने वाले लोग शामिल हैं। 10-15 लोग ऐसे हैं जो लक्षण प्रतीत होने पर कोरोना वायरस की जांच कराने आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण छिपाने वाले स्कूल पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग

पापा संस्था ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में ज्ञापन देकर संक्रमण के मामले छिपाने वाले स्कूल पर महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। संस्था के संयोजक दीपक सिंह सरीन ने कहा कि हरीपर्वत क्षेत्र में निजी स्कूल में बच्चा संक्रमित हुआ है, इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग और परिजनों को नहीं दी है। 

इससे औरों में भी संक्रमण का खतरा है। इस पर एडीएम ने सीएमओ और बीएसए को संज्ञान में लेने की बात कही है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि शिकायत मिली है, इस पर टीम को भेजकर संबंधित कक्षा को दो दिन के लिए बंद करते हुए सैनिटाइजर और संपर्क में आए बच्चे और स्टाफ के नमूने देने को कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें