फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी पड़ी कोरोना की तीसरी लहर, एक दिन में 10 मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ताजनगरी में कोरोना वायरस की तीसरी लहर कमजोर पड़ गई है। अब 525 लोगों की जांच में एक नया मरीज मिल रहा है। रविवार को पिछले 24 घंटे में 5253 लोगों की जांच में 10 नए संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा 29 मरीज ठीक हुए हैं। इन्होंने सात दिन का होम आइसोलेशन पूरा किया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में कुल 154 कोरोना सक्रिय मरीज हैं। अब तक कुल 35832 संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें 464 मरीजों की मौत हो चुकी है। 35223 ठीक हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की दर 98.30% है। जनवरी में संक्रमण की तीसरी लहर चरम पर थी। तब हर पांच व्यक्तियों की जांच में एक नया मरीज मिल रहा था। कोरोना की पहली, दूसरी व तीसरी लहर में कुल 24 लाख लोगों की कोरोना जांच की गई है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह का कहना है कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। संक्रमण से बचाव के लिए कोविड व्यवहार का पालन करें। जिन लोगों ने टीके की दूसरी व तीसरी खुराक नहीं ली है वह टीका लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें