फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: सीएमओ दफ्तर में उड़ी नियमों की धज्जियां, पॉजिटिव होने के बाद भी ऑफिस आए कार्यक्रम प्रबंधक

Sat, 08 May 2021 12:25 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

सीएमओ कार्यालय में कार्यरत जिला कार्यक्रम अधिकारी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बावजूद सीएमओ ने उन्हें घर से कार्य के लिए ऑफिस बुला लिया है। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सिहोरिया ने बताया कि उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत जिला कार्यक्रम प्रबंधक कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद ऑफिस कार्य पर आ रहे हैं। जिससे ऑफिस में कार्यरत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी परेशान हैं। सरकार ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण को नियंत्रण करने के लिए कोरोना कर्फ्यू का एलान किया है।

 

आम लोगों पर सख्ती के साथ पाबंदियां लगाई हैं। सरकारी कार्यालयों में 50 प्रतिशत स्टाफ से शिफ्ट में कार्य लेने के निर्देश दिए गए थे। वहीं सीएमओ कार्यालय में ही कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ रहीं हैं। इससे स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारियों के साथ सीएमओ दफ्तर में आने वाले लोगों की जान को भी खतरे में डाली जा रही है।

विज्ञापन

 

कार्य के लिए बुलाया कार्यालय
सीएमओ कार्यालय में कार्यरत जिला कार्यक्रम अधिकारी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बावजूद सीएमओ ने उन्हें घर से कार्य के लिए ऑफिस बुला लिया है। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सिहोरिया ने बताया कि उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव है। पहले भी उनकी कोरोना की जांच पॉजिटिव आई थी, लेकिन वह क्वारंटीन नहीं हो सके। उनको मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कार्य के लिए कार्यालय में बुलाया है। 

सीएमओ ने दिया ये जवाब
कार्यक्रम अधिकारी 17 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव हुए थे। आज सात मई है। लगभग बीस दिन उनकी रिपोर्ट आए हो गए। ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा नहीं है। उनसे जांच कराकर अपनी रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। इस समय काम का लोड अधिक होने के कारण उन्हें कार्यालय बुलाया गया था। - डॉ. रचना गुप्ता, सीएमओ मथुरा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- स्मृति शेष: छोटे चौधरी के बारे में ताजनगरी में मशहूर हैं कई किस्से, अजित रुके तो लोगों ने गांव का नाम अजित गढ़ रख दिया

ये भी पढ़ें- फिरोजाबाद: बहन के घर आई महिला से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म, छह के खिलाफ मुकदमा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें