फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में 976 मरीजों की जांच, छह मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में मंगलवार को 976 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गईं। इसमें से 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सभी को आइसोलेट कराया गया है। सर्वाधिक 5 संक्रमित शहर के मिले हैं। जबकि एक संक्रमित अमांपुर का है। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 1339 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर में 279 जांच की गईं। इसमें 5 संक्रमित मिले। अमांपुर में 153 जांच हुईं और एक संक्रमित मिला। सहावर में 100, सोरों में 141, गंजडुंडवारा में 98, सिढ़पुरा में 82, पटियाली में 123 जांचें की गईं। इनमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला। जिले में दो संक्रमितों को चिकित्सालय में आइसोलेट कराया है। चार संक्रमितों को होम आइसोलेट किया है।
विज्ञापन

- मंगलवार को जिलें में एंटीजन किट से हुई जांच में 6 लोग संक्रमित पाए गए हैं। सभी संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है।
- डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें