फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित युवक ने मेडिकल कॉलेज सैफई में तोड़ा दम

विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेते कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। सुल्तानगंज विकास खंड के गांव नगला हरीसिंह निवासी कोरोना संक्रमित युवक की मेडिकल कॉलेज सैफई में शनिवार को मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। 1229 लोग अब तक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 1013 संक्रमित उपचार पाकर ठीक हो चुके हैं। 194 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सुल्तानगंज विकास खंड के गांव नगला हरी सिंह निवासी 28 वर्षीय युवक पिछले कुछ दिनों से बीमार था। सांस लेने में दिक्कत होने पर शुक्रवार को उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया। उसकी जांच कराई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकला। शनिवार की सुबह सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत गई। शनिवार दोपहर बाद गांव के बाहर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
पूर्व विधायक के पांच परिजनों सहित 31 संक्रमित मिले
शनिवार को जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में 31 लोग कोरोना संक्रमित मिले। शनिवार को घिरोर के पूर्व विधायक स्वर्गीय गंधर्व सिंह भदौरिया के परिवार के पांच सदस्य कोरोना संक्रमित निकले। कस्बा घिरोर के गांव नगला पंचम में भी एक कोरोना संक्रमित मिला। मैनपुरी विकास खंड के गांव लोधीपुर निवासी प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद गांव में हुई जांच के दौरान आठ लोग और संक्रमित मिले। कस्बा करहल में तीन और शहर के मोहल्ला अग्रवाल में दो कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त एलाऊ में, सुल्तानगंज के नगला हरीसिंह, किशनी के बोझा, कुरावली के मकबूलपुर, दन्नाहार के जवापुर, शहर के मोहल्ला राजा का बाग, कटरा, करहल रोड, पंजाबी कॉलोनी और महमूदनगर में भी एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। बीएसए कार्यालय में समेकित शिक्षा के तहत कार्यरत एक संविदा शिक्षक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें