फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित युवक की अंत्येष्टि में हुई लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। तहसील क्षेत्र के गांव नगला हरी सिंह में कोरोना संक्रमण से युवक की मौत के बाद अंत्येष्टि में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचे। इसके चलते यहां कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं हो सका। विभागीय लापरवाही को लेकर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। संक्रमित युवक की अंत्येष्टि में पांच गांव के बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की बात कही गई है।
विज्ञापन

गांव नगला हरीसिंह के 28 वर्षीय युवक की शनिवार की सुबह सैफई मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। सैफई से शनिवार की दोपहर एंबुलेंस उसके शव को लेकर गांव पहुंची और परिजनों को दो पीपीई किट देकर लौट आई। अंत्येष्टि कराने के लिए गांव में न तो कोई प्रशासनिक अधिकारी पहुंचा और न ही स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। युवक की अंत्येष्टि में ग्राम नगला हरीसिंह, महुआहार, शहजादेपुर, नगला विद्या, महोलीखेड़ा आदि गांवों के लोग शमिल हुए।
प्रधान और ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग पर अंत्येष्टि अपनी देखरेख में नहीं कराए जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए एसडीएम सुधीर कुमार से लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। शिकायत में पुलिस व प्रशासन के किसी भी अधिकारी व कर्मचारियों के मौके पर मौजूद नहीं होने की बात कही गई है। ग्राम प्रधान मनोज यादव ने एसडीएम से पांचों गांवों को सैनिटाइज कराए जाने की मांग की है
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक सीएचसी सुल्तानगंज की जिम्मेदारी है कि वह टीम भेजकर अंत्येष्टि कराते हैं। पीपीई किट भेजी गई थी। आखिर टीम अंत्येष्टि से पहले कैसे लौट आई इसकी जांच की जाएगी। लापरवाहों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें