दिल्ली में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एक युवक फिरोजाबाद आ गया और चुपचाप अपने घर पर रहने लगा। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस के साथ युवक के घर पर पहुंची। इसके बाद बमुश्किल युवक को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।
ओमनगर निवासी युवक दिल्ली में नौकरी करता है। विगत दिनों बुखार आने पर युवक ने दिल्ली में ही कोरोना की जांच कराई थी। 16 जुलाई को युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट आने के बाद वह किसी को सूचना दिए बिना दिल्ली से फिरोजाबाद आ गया और घर रहने लगा।
सोमवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित युवक ने जिला प्रशासन को घटनाक्रम की जानकारी दी। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस बल के साथ ओमनगर पहुंची। यहां युवक को एफआईआर दर्ज करने की धमकी दी गई। इसके बाद वह आइसोलेशन वार्ड में भर्ती होने को तैयार हुआ।