मैनपुरी। बेवर क्षेत्र में सोमवार को तीन कोरोना संक्रमित मिले। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3767 हो गई है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 59 है।
सीएमओ डॉ. एके पांडेय के निर्देश पर सोमवार को जिलेभर में कोरोना संदिग्धों की जांच की गई। सोमवार को बेवर निवासी 40 वर्षीय महिला और 34 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं एक युवक भी कोरोना संक्रमित मिला। सीएमओ के निर्देश पर सभी को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ ने संदिग्धों के संपर्क में आने वालों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।