29एमएनपी-04-कलक्ट्रेट पर कोरोना की जांच करती टीम
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती शहर के आगरा रोड निवासी एक कोरोना संक्रमित की सोमवार की रात मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 70 हो गई है। मंगलवार को जिले के बरनाहल क्षेत्र में दो कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3733 पहुंच गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 3575 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। 88 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
शहर के आगरा रोड निवासीव 50 वर्षीय व्यक्ति को पांच दिन पहले फेंफड़ों में संक्रमण के कारण मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया था। मेडिकल कॉलेज में ही उपचार के दौरान उनकी कोरोना जांच कराई गई।
जांच में वह कोरोना संक्रमित निकले। सोमवार की रात उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज सैफई में उनकी मौत हो गई। मंगलवार को बरनाहल कस्बा में एक और क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुर लभउआ में एक युवक कोरोना संक्रमित मिले। जिन्हें सीएमओ डॉ. एकप पांडेय के निर्देश पर होम आइसोलेट किया गया है।
----
कुरावली में 114 की हुई कोविड जांच
कुरावली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को 114 संदिग्धों की जांच कराई गई। 65 संदिग्धों की जांच एंटीजन कार्ड से कराई गई, जबकि 49 के नमूने लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज आगरा भेजे गए। जांच डॉ. आनंद किशोर और डॉ. जगतबंधु की देखरेख में कराई गई।
----