फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित दो लोगों ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान जिले के दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 65 पहुंच गई है। रविवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 16 कोरोना संक्रमित और मिले। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 3561 हो गई है। इनमें 3364 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। 132 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

करहल थाना क्षेत्र के गांव दूंदपुर निवासी एक 45 वर्षीय व्यक्ति को पेट में संक्रमण होने पर पांच दिन पहले मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया था। यहां कोविड जांच में वह कोरोना संक्रमित मिले। शनिवार को उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज सैफई में संक्रमित की मौत हो गई। इसके अलावा करहल थाना क्षेत्र के गांव असरोही निवासी 65 वर्षीय वृद्ध का पिछले छह दिनों से मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार चल रहा था। उन्हें अस्थमा की शिकायत थी। मेडिकल कॉलेज सैफई में हुई जांच के दौरान वह कोरोना संक्रमित मिले।
रविवार की शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को शहर के मोहल्ला मिश्राना में चार, राजा का बाग, हिंदपुरम, कृष्णा नगर, बांक, देवगंज, जिरौली, जोगा, बेवर, किशनी और अहिरवा में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। कस्बा बरनाहल में दो कोरोना संक्रमित मिले। 12 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया, जबकि चार को आइसोलेशन वार्ड भेजा गया। रविवार को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती दो मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

कुरावली में 155 की कराई गई जांच
कुरावली। कस्बा में शिविर लगाकर दुकानदारों की कोविड-19 जांच कराई गई। 81 लोगों की जांच एंटीजन कार्ड से की गई, जबकि 74 के नमूने लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज आगरा भेजे गए। इस दौरान चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद किशोर, डॉ. जगतबंधु, सत्यजीत, किशनपाल, दिलीप कुमार, दीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें