मैनपुरी। जिले में शनिवार को 24 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2970 पहुंच गई। अब तक 2745 लोग ठीक हो चुके हैं। 47 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 178 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
शहर के मोहल्ला कटरा में पांच, पंजाबी कॉलोनी में दो, आवास विकास, यदुवंश नगर, नगला नधा, लोधीपुर, कचहरी रोड, असरगढ़ी, संसारपुर, सथिनी, अबध नगर में एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। देहात क्षेत्र में बरनाहल, बेवर और कुरावली में दो-दो, घिरोर और जागीर विकास खंड में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला। सभी संक्रमितों को सीएमओ के निर्देश पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। संक्रमितों की संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है। सभी के घरों को सैनिटाइज कराने के साथ ही परिजनों को होम क्वारंटीन के निर्देश दिए गए हैं।