फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण ने विकसित की हाथ धोने की आदत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। हाथ धोना हमेशा से ही स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना जाता है, लेकिन कोरोना संक्रमण काल में ये आदत और अधिक विकसित हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पहले की अपेक्षा अब लोग अधिक बार हाथ धोते हैं। ये आगे भी स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर सिद्ध होगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आमतौर पर लोग दिन में छह से सात बार ही हाथ धोते थे। इसमें दो बार खाना खाने से पहले, एक बार नहाने के दौरान, एक बार शौच के दौरान और दो से तीन बाद किसी अन्य कार्य से पहले। कोरोना संक्रमण काल में हाथ धोने की इस आदत में सुधार हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लोग लगभग 20 बार प्रतिदिन हाथ धोते या सैनिटाइज करते हैं।
इससे कहीं न कहीं अन्य बीमारियों से भी बचाव हो रहा है। इसी का असर है कि कोरोना काल में अन्य बीमारियां कम हावी रहीं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय बताते हैं कि हाथ धोने से कई बीमारियां नहीं होती हैं। क्योंकि अधिकांश बीमारियों के वायरस हमारे हाथों से हमारे शरीर के प्रवेश स्थानों तक पहुंचते हैं। ऐसे में हाथ धोकर उन्हें खत्म किया जा सकता है।
विज्ञापन

आज हैंडवॉशिंग का होगा प्रदर्शन
मैनपुरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया साबुन के साथ हैंडवांशिग प्रदर्शन कार्यक्रम 15 अक्तूबर को होगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लोगों के समूह में मास्क के उपयोग के साथ सामाजिक दूरी का पालन करके होगा। पल्स अभियान में सभी कार्यालय, संस्थान, अस्पताल के अधिकारी एवं कार्मिक, समुदाय के लोग एक ही समय में सुबह 10 बजे समूह हाथ धोने की प्रक्रिया का डेमो करेंगे। दस्तक कार्यक्रम में एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्कूल शिक्षक, बच्चे 10 घरों का समूह बनाकर डेमो करेंगे। हैंडवॉश का प्रदर्शन, हैंड हाईजन विषयक पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें