फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर जिला जज सहित जिले में मिले 39 संक्रमित

विज्ञापन
कुरावली के ग्राम फिरोजपुर में ग्रामीण के नमूने लेते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। सोमवार को अपर जिला जज सहित जिले में 39 नए कोरोना संक्रमित मिले। 20 को होम आइसोलेट किया गया है। जबकि 19 को आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया है। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2286 पहुंच गई है। 1621 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। 35 मरीजों की मौत हो चुकी है। 630 संक्रमितों का वर्तमान में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को दीवानी न्यायालय के एक अपर जिला जज, न्यायालय के स्टेनोग्राफर और पेशकार पॉजिटिव मिले। जिला जेल में तैनात डॉक्टर और एक विचाराधीन बंदी भी संक्रमित मिला। शहर के निकटवर्ती गांव खरपरी में छह, यादव नगर में तीन, आगरा रोड और धारऊ में दो-दो व्यक्ति संक्रमित निकले। कतरीमगंज, नगला जुला, पंजाबी कॉलोनी, किला बजरिया, राजा का बाग, रामादेवी नगर, अबाबाग कॉलोनी, नगरिया, गढ़ी ढकपुरा में एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। ग्रामीण अंचल में किशनी में चार, बेवर के नगला पेंठ और करहल में दो-दो, नवोदय, आलीपुरखेड़ा, कुरावली और अजीतगंज में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला।
फिरोजपुर में 117 ग्रामीणों की हुई जांच
कुरावली। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में कैंप लगाकर 117 ग्रामीणों की जांच की। 93 ग्रामीणों की एंटीजन जांच की गई। 24 लोगों के नूमने जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें