मैनपुरी। कोरोना संक्रमण तेजी से लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। शनिवार को 76 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमें संपर्क में आने वालों की तलाश कर रही हैं।
शनिवार को शहर में 36 और ग्रामीण क्षेत्र में 38 पॉजिटव मिले। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2201 हो गई। 34 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 640 हैं। शहर के मोहल्ला छपट्टी में तीन, पुरोहिताना में दो, पंजाबी कॉलोनी में तीन, देवी रोड पर दो, हिंदपुरम में एक व्यक्ति संक्रमित मिला। हंसनगर में सात, जीवालाल कॉलोनी में एक, मधाऊ में एक, नगला शक्ति में एक, नगला पजाबा में एक, बंशीगौहरा में दो, श्रंगार नगर में एक, नई बस्ती गाड़ीवान में एक, संतलाल इंडस्ट्रीज में एक, सीएमओ कार्यालय में एक, करहल रोड पर तीन, कटरा में एक और राजा के बाग में चार व्यक्ति पॉजिटिव मिले।
ब्लॉक मैनपुरी के गांव बिछिया में सात, टिंडौली में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। विकास खंड बरनाहल के गांव चंदीकरा में तीन, नगला सेवा में एक, बेवर ब्लॉक में नगर में दो, अरम सराय में एक, जिलही में एक और बनकिया में एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला। करहल ब्लॉक में तहसील के दो कर्मचारी समेत कुल चार लोग संक्रमित मिले। घिरोर नगर में एक, लपगवां में एक, जागीर ब्लॉक के गांव रूपपुर में एक इलाबांस में एक व्यक्ति संक्रमित मिला। किशनी में पृथ्वीपुर में दो, कुसमरा में तीन, सुल्तानगंज में भोगांव नगर में दो, आश्रम पद्धति स्कूल में एक, करनपुर में एक, नगला मनी में एक और जगतपुर में एक व्यक्ति संक्रमित मिला। कुरावली में भी दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।