फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के बाद ही दीवानी में मिला प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बुधवार को दीवानी न्यायालय में पुलिस ने चौकसी बरती। मुख्य द्वार पर चेकिंग करने केे बाद ही वादकारियों और पैरोकारों को अंदर जाने दिया गया। जिला जज तेजप्रताप तिवारी के निर्देश पर पुलिस ने दीवानी परिसर में चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्य द्वार पर वादकारियों और पैरोकारों की सघन तलाशी ली गई। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दीवानी न्यायालय में जाने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। अधिक तापमान मिलने पर वादकारियों तथा पैरोकारों को दीवानी परिसर में जाने से रोक दिया गया।
जिला जज तेजप्रताप तिवारी ने डीएम, एसपी, सीएमओ को पत्र लिखकर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दीवानी परिसर में व्यवस्थाएं कराने को कहा है। दीवानी में पहले प्वाइंट पर तलाशी, दूसरे प्वाइंट पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

महिलाओं की तलाशी को बनाया बूथ
मुकदमे के संबंध में महिलाओं की तलाशी के लिए मुख्य द्वार पर अलग से बूथ बनाया गया है। महिलाओं की सघन तलाशी के लिए दीवानी परिसर में महिला कांस्टेबल की तैनाती की गई है। महिलाओं की थर्मल स्क्रीनिंग के लिए महिला कर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें