फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं निकल सकेंगे ताजिए के जुलूस, गाइड लाइन का करना होगा पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिढ़पुरा। इस बार गणेश चतुर्थी और मोहर्रम पर जुलूस आदि नहीं निकलेंगे। ताजिये निकालने की भी अनुमति नहीं होगी। कोरोना की गाइडलाइन का सभी को पालन करना होगा। शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने सभी से प्रेम और सौहर्द से त्योहार मनाने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए जुलूस, ताजिया निकालने की अनुमति नहीं होगी। मोहर्रम पर कोई ताजिया स्थापित नहीं करेगें और नाही ऐसा कोई जुलूस निकालेंगे जिसमें भीड़ एकत्रित हो। गणेश चतुर्थी पर भी सभी को नियमों का पालन करना होगा। जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।
इस दौरान नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल मिश्रा गुट के अध्यक्ष शम्मी कपूर गुप्ता, नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल कंछलगुट विशाल बाबू गुप्ता, गंगासागर सेवा समिति के सचिव रवीश गुप्ता मिक्की, समाजसेवी निजाम अहमद बब्बन, डॉ. वाहिद अली, सादाब सिद्दीकी, अकरम, हैदर अली, मुफीद अहमद, जमील शाह, मुन्ना वर्सी, अकील आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें