फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लौटा युवक निकला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दिल्ली से बेवर के टिकुरी में पहुंचे युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक को क्वारंटीन हाउस से आइसोलेशन लेवल एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के भाई और एक अन्य साथी को क्वारंटीन हाउस भेजा गया है। यहां से दोनों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। जिले में एक्टिव केस 15 हो गए हैं।
विज्ञापन

बेवर के गांव टिकुरी निवासी युवक दिल्ली में नौकरी करता है। वह अपने एक अन्य साथी के साथ 22 मई को गांव पहुंचा था। गांव पहुंचने से पहले वह और उसका साथी गांव के बाहर ही एक बाग में रुक गए। 23 को युवक का भाई उसे लेकर क्वारंटीन हाउस भोगांव पहुंचा था। यहां जांच के बाद युवक का सैंपल मेडिकल कॉलेज भेजा गया था।
युवक को भोगांव में ही क्वारंटीन कर लिया गया था। उसका भाई उसे छोड़कर गांव चला गया था। सोमवार को युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। इसके बाद युवक को क्वारंटीन हाउस भोगांव से आइसोलेशन लेवल एक वार्ड में भेज दिया गया। युवक के पॉजिटिव निकलने के बाद जिला प्रशासन ने गांव टिकुरी से युवक के भाई और उसके दूसरे साथी को एंबुलेंस से क्वारंटीन हाउस भेजा।
विज्ञापन

सीएमओ ने ग्रामीणों को दी घर के अंदर रहने की सलाह
बेवर। युवक के संक्रमित पाए जाने पर सीएमओ डॉ. एके पांडेय सोमवार को गांव टिकुरी पहुंचे। यहां उन्होंने युवक के परिजनों के साथ ही ग्रामीणों को घर में रहने की सलाह दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष कुमार को सीएमओ ने गांव को सैनिटाइज कराने और ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के निर्देश दिए।
साथी और भाई से मिलने वालों की तलाश जारी
गांव टिकुरी निवासी युवक का साथी उसके साथ ही दिल्ली से आया था, लेकिन वह जांच कराने नहीं गया। हालांकि यह बताया गया है कि वह अभी तक गांव के बाहर बाग में ही रुक रहा था। फिर भी स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन संक्रमित युवक के साथी से मिलने वालों की तलाश कर रहा है। युवक का भाई उसे छोड़ने गया था, इसलिए अन्य परिजनों की भी स्क्रीनिंग कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया
दिल्ली से लौटे टिकुरी निवासी युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। युवक को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
-डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें