अमांपुर। कस्बे के व्यापारियों ने शासन की गाइड लाइन के अनुसार बाजार की दुकानों के खोलने की मांग की। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिला अधिकारी को सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू लगे हुए प्रदेश में एक माह हो गया है। इससे कारोबार चौपट हो गया है। शादी विवाह के सीजन में बाजार अब ज्यादा दिन तक बंद करना उचित नहीं है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ गिरा है। इस बंदी में सभी उद्योग और व्यापार पूरी तरह से प्रभावित हैं। ऐसी दिशा में प्रतिदिन सुबह या शाम चार घंटा बाजार खोलने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। व्यापारियों ने तत्काल बाजार खोलने की मांग की है। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर एक माह से बंद व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोलने के लिए गाइडलाइन जारी किए जाने की मांग की है।
जिससे कि व्यापारियों को कुछ राहत मिल सके। मांग करने वालों में रामनरायन मित्तल, विजय गुप्ता, राकेश पाराशर, विमल जिंदल, सुनील गुप्ता, धीरज गुप्ता, मनोज गुप्ता, राहुल जौहरी, सुरेश गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, बबलू यादव सभासद, कमल गुप्ता, योगेश गुप्ता, केशव गुप्ता, सोनू गुप्ता, नूर इस्लाम फारूखी, शिव कुमार भारद्वाज, श्रीकृष्ण गौतम, गुलजार, नफ़ीस, गजेंद्र शाक्य, अमरीश सोलंकी, दाऊ सर्राफ, देवेंद्र पालीवाल आदि व्यापारियों ने मांग की है।