कासगंज। जांच कराने पहुंच रहे कुछ लोग गलत नाम, पते और मोबाइल नंबर दर्ज करा रहे हैं। ऐसे दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, लेकिन वे बताए ठिकाने पर नहीं मिले। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब उनकी तलाश कर रही हैं।
31 अक्तूबर को लिए नमूनों की रिपोर्ट प्रयोगशाला से मंगलवार देर रात आई। इसमें मनोज कुमार पुत्र हरिनदंन और पंकज कुमार संक्रमित मिले। पंकज और मनोज दोनों के नाम पते गलत हैं। मनोज ने अपना पता दुर्गा कॉलोनी बताया, जबकि पंकज ने सिढ़पुरा के गांव नगला मुलू पता बताया। पिता का नाम भी नहीं लिखाया। दोनों के ही मोबाइल नंबर भी गलत हैं। अस्पताल लाने के लिए जब स्वास्थ्य टीम ने इनसे संपर्क किया तो संपर्क नहीं हो पाया। पतों पर भी उनका ठिकाना नहीं मिला।