फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले कराओ जांच बाद में बेचना मिठाई

विज्ञापन
कासगंज के पटियाली में मिष्ठान विक्रेता की दुकान पर जांच करते - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना के मामले में गिरावट के बाद फिर से आ रहे उछाल को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। विभाग ने त्योहार पर संक्रमण फैलने से रोकने के लिए नमूने लेना शुरू कर दिया है। 12 नवंबर तक अभियान चलाकर सभी प्रकार के कारोबारियों, ब्यूरो पार्लर, रिक्शा टेंपो चालकों के नमूने लिए जाएंगे। शनिवार को टीम ने मिष्ठान विक्रेताओं की दुकानों पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

जिला के सभी सात विकास क्षेत्रों में टेंपो, ई रिक्शा चालक, ब्यूटी पार्लर, हेयर ड्रेसर, मेहंदी आर्टिस्ट, मिष्ठान विक्रेता, रेस्टारेंट, पूजा स्थलों, इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन विक्रेता, मूर्ति, दीवला, उपहार आदि विक्रेता, आतिशबाजी बाजार आदि में टीम सेंपलिग करेंगी। टीम एंटीजन एवं आरटीपीसीआर दोनों प्रकार से लोगों की जांच करेगी। इनकी जांच के लिए विभाग ने 12 नवंबर तक प्रतिदिन का रोस्टर निर्धारित किया है। इस रोस्टर के आधार पर टीम ने शहर के मिष्ठान विक्रेताओं की जांच की। टीम में सदर उपजिलाधिकारी ललित कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. अविनाश आदि मौजूद रहे।
चस्पा करनी होगी निगेटिव जांच रिपोर्ट
कोरोना की जांच के बाद विभाग रिपोर्ट उपलब्ध कराएगा। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आएगी उनको रिपोर्ट दुकान पर चस्पा करना होगा। जिससे बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोग बिना किसी झिझक के खरीदारी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें