फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ड्राइवर सहित 11 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। कोरोना वॉरियर भी लगातार संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। कई सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, स्वास्थ्यकर्मी संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। रविवार को एसडीएम सदर का ड्राइवर समेत 11 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इससे जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 640 हो गई है। इसमें से 153 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम सदर ललित कुमार के संक्रमित मिलने के बाद तहसील के अन्य कर्मचारियों की भी जांच की जा रही है। इसमें एसडीएम का चालक अरुण कुमार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज की जांच रिपोर्ट में शहर की गली जौरा भौरा में दो महिलाएं कोरोना संक्रमित मिली हैं।
अशोक नगर की मां बेटी व एक अन्य महिला और मोहल्ला जय जयराम निवासी एक युवक पॉजिटिव मिला है। एंटीजन टेस्ट में शहर के दो, सोरों, गंजडुंडवारा और पटियाली में एक-एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सभी को आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की टेस्टिंग की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि जो भी व्यक्ति संक्रमित लोगों के संपर्क में आ रहे हैं वे स्वत: जिला अस्पताल में या स्वास्थ्य केंद्र पर अपनी कोरोना जांच करा लें।
फैक्ट फाइल
- 640कुल संक्रमित
- 153 सक्रिय मरीज
- 487 मरीज ठीक हुए
वर्जन-
- रविवार को जिले में 11 कोरोना संक्रमित मिले। 5 एंटीजन टेस्ट में संक्रमित पाए गए और 6 लोग अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज की जांच में संक्रमित पाए गए। सभी को आइसोलेट किया गया है। - डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें