फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक गर्भवती महिला सहित 4 महिलाएं व एक बालक मिला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को एक गर्भवती सहित 4 महिलाएं व एक बालक संक्रमित मिला। इससे जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा 300 हो गया है। इसमें से 89 मरीज सक्रिय हैं। इसके अलावा शहर के एक ही परिवार के छह लोग नोएडा में पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी संक्रमितों को आइसोलेट कराया गया हैं। उनके परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार संदिग्धों की जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को 147 जांच रिपोर्ट अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज से प्राप्त हुईं। इसमें एक गर्भवती समेत कुल 4 महिलाएं संक्रमित पाई गईं। इसके अलावा एक 12 वर्षीय बालक भी पॉजिटिव पाया गया।
इन संक्रमितों में दो शहर के मोहल्ला मोहन गली कायस्थान, एक महिला गांव तवालपुर, एक नौगवां और एक गांव कुड़ार की है। साथ ही नगर के मोहल्ला नाथूराम निवासी एक परिवार के छह लोग नोएडा में संक्रमित पाए गए हैं। नोएडा प्रशासन ने जिले के स्वास्थ्य विभाग को जानकार दी है।
विज्ञापन

- जिले में 5 लोग बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी संक्रमितों को कोरोना अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। इनकी हिस्ट्री तैयार की जा रही है। परिजनों को क्वारंटीन किया गया है। इसके अलावा शहर के एक परिवार के 6 लोग नोएडा के निजी अस्पताल की में संक्रमित मिले हैं। वहीं उनका इलाज चल रहा है। - डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें