फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड से कमांडेंट ने की लंबी पूछताछ, ड्यूटी पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दो विभागों में नौकरी करने वाले होमगार्ड से विभागीय कमांडेंट ने पूछताछ की है। फिलहाल उसकी ड्यूटी पर रोक लगा दी है। साथ ही नोटिस जारी कर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। सोरों पुलिस से उसकी पूर्व में की गई ड्यूटी का ब्योरा भी मांगा गया है।
विज्ञापन

सोरों क्षेत्र के हरनाथपुर गांव निवासी हरीशंकर लगभग 7 साल से होमगार्ड है। करीब ढाई साल पहले उसने बिजली विभाग में भी संविदा पर नौकरी हासिल कर ली। नियमानुसार संविदाकर्मी दो विभागों में नौकरी नहीं कर सकता। जब इस फर्जीवाड़े की कलई खुली तो दोनों विभागों ने जांच शुरू कर दी। जांच शुरू होते ही आरोपी ने विद्युत विभाग से इस्तीफा दे दिया।
बृहस्पतिवार को होमगार्ड कमांडेंट ने आरोपी से पूछताछ की और उसके बयान दर्ज किए। साथ ही उसे नोटिस जारी कर तीन दिन में लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा उन्होंने सोरों पुलिस से जानकारी करते हुए पूर्व में आरोपी की ड्यूटी का ब्योरा मांगा है। ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उसने कहीं एक साथ दोनों विभागों में नौकरी करते हुए दोनों जगह से मानदेय तो नहीं लिया।
विज्ञापन

- होमगार्ड से पूछताछ की गई है। उससे लिखित में स्पष्टीकरण मांगा गया है। जानकारी हुई है कि वह विद्युत विभाग से इस्तीफा दे चुका हैैं अभी पूरी जांच की जा रही है।- अजय कुमार, कमांडेंट, होमगार्ड विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें