फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष के दो पुत्रों सहित जिले में 8 मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना संक्रमितों का ग्राफ जनपद में तेजी से बढ़ रहा है। सामुदायिक सेवाओं में जुटे लोग भी लगातार संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। रविवार शाम को आई रिपोर्ट में जिले में भाजपा नेता एवं नगर पंचायत अध्यक्ष के दो बेटों समेत आठ लोग संक्रमित मिले हैं। एक स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी भी पॉजिटिव पाया गया है। सभी को आइसोलेट किया गया है। इससे जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 163 हो गई है। इसमें से 66 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन

शहर के अशोकनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित हैं। इसके अलावा सिढ़पुरा नगरपंचायत अध्यक्ष के दो पुत्र व इसी कस्बे का निवासी एक युवक और संक्रमित मिला है। शहर के मालगोदाम रोड में एक युवक एक साहब वाले पेंच का एक युवक और एक गली अस्पतल सूत की मंडी में एक युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है।
ग्रामीण नागर कंचनपुर गांव निवासी एक महिला भी संक्रमित पाई गई है। सभी संक्रमितों को कोरोना अस्पताल में आइसोलेट किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंच गई हैं। उनके निवास स्थान के आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया गया है। साथ ही सैनिटाइजेशन भी शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार की शाम को आई रिपोर्ट में 8 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 11 मरीजों के सही होने पर उन्हें शनिवार रात को ही डिस्चार्ज कर दिया गया था। 17 रिपोर्ट और नेगेटिव आई हैं। सभी संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है। हिस्ट्री के आधार पर परिवार के लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है।- डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें