फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत पोल को लेकर दो गांव के लोग भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। गांव तारापुर के ग्रामीणों का रविवार को विद्युत पोल लगाए जाने को लेकर हविलिया के लोगों से विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज के साथ ही पत्थरबाजी हो गई। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस जब तक मौके पर पहुंची। तब तक झगड़ा कर रहे लोग वहां से भाग गए थे। पुलिस फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के गांव तारापुर में लगा ट्रांसफार्मर करीब दो माह से खराब चल रहा है। गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित होने के चलते ग्रामीण गांव हविलिया की लाइन से सप्लाई ले रहे हैं। रविवार को दोनों पक्षों के बीच विद्युत पोल लगाए जाने को लेकर विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया। दोनों पक्ष के बीच देखते ही देखते मारपीट व पत्थरबाजी होने लगी। इस दौरान कुछ लोगों ने फायरिंग भी की।
सूचना मिलने के बाद पुलिस को आता देख झगड़ा कर रहे लोग वहां से भाग गए। समाचार लिखे जाने तक मामले को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। प्रभारी निरीक्षक पहुप सिंह ने बताया कि गांव पहुंचकर जानकारी ली गई। फायरिंग और पत्थरबाजी की घटना नहीं हुई है। विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें