फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी सहित 7 मिले संक्रमित, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में बुधवार देर शाम आई रिपोट में एक पुलिसकर्मी समेत सात लोग और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और पुलिस की टीमों ने सभी को कोरोना अस्पताल में आइसोलेट करवाया है। साथ ही संक्रमितों के परिजनों और संपर्क में आए लोगों को हिस्ट्री के आधार पर क्वारंटीन किया है। इससे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 139 हो गई है। इसमें से 66 मरीज सक्रिय है।
विज्ञापन

पुुलिस ऑफिस में भी संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। पहले ही चार पुलिसकर्मी संक्रमित मिलने के बाद बुधवार को एक और पुलिस कर्मी संक्रमित पाया गया। इसके अलावा अभियोजन कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी, बिलराम निवासी एक महिला, शहर की गली सत्तार बैंड निवासी युवक संक्रमित मिले हैं। शहर से इतर बात करें तो सोरों में युवक व एक युवक गंजडुंडवारा की पुरानी पुलिस चौकी इलाके का संक्रमित पाया गया है। सभी को आइसोलेट करवाया गया है।
आंकड़ा-
- संक्रमितों की संख्या- 139
- ठीक हुए संक्रमितों की संख्या- 68
- सक्रिय संक्रमितों की संख्या- 66
वर्जन-
- जिले में 7 और संक्रमित मिले हैं। इनमें एक पुलिस कार्यालय और एक अभियोजन कार्यालय में तैनात कर्मचारी हैं। सभी को आइसोलेट कराया जा रहा है। हिस्ट्री के आधार पर संक्रमितों के परिजन व संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है।- डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें