फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत के बाद आई कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नगर की घनी आबादी इलाके के गढ्डा मोहल्ला में बीमारी से एक महिला की मौत हो गई। बाद में आई रिपोर्ट में महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। तब तक परिवार के लोग और रिश्तेदार शव का अंतिम संस्कार भी कर चुके थे। जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग ने 25 लोगों को क्वारंटीन करके सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

भीमनगर गढ्डा निवासी महिला कुछ दिन पहले महिला की तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे मथुरा के अस्पताल ले गए। वहां तबियत बिगड़ने पर आगरा ले गए। वहीं एक निजी पैथॉलॉजी में कोरोना जांच की गई। रिपोर्ट आने से पहले ही महिला की मौत हो गई।
परिवार के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इसमें बदायूं और एटा के रिश्तेदार भी शामिल हुए थे। अब रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। इसके अलावा बृहस्पतिवार देर शाम को ही गोलगप्पे विक्रेता का इलाका भी सील कर दिया गया।
विज्ञापन

- बीमार महिला की मौत के बाद कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट मिली। सूचना पर परिवार के लोगों को क्वारंटीन कराया गया। कोरोना जंाच कराई जा रही है, इलाके को सील कर दिया है।- ललित कुमार, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें