कासगंज। शहर में कोराना संक्रमित के संपर्क में आने वाले 12 और लोग चिह्नित कर लेवल 1 क्वारंटीन अस्पताल में भेजा गया है। यहां सभी की सैंपलिंग करवाई जाएगी। प्रशासन ने संक्रमित युवक से मेलजोल की हिस्ट्री के आधार पर इन लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेजा है।
शहर के मोहल्ला मोहन गली कायस्थान में रहने वाला एक युवक कोरोना पॉजिटीव पाया गया था। इसके अलावा नगला अब्दाल और गोयती का युवक भी संक्रमित पाया जा चुका है। तीनों कोरोना अस्पताल में भर्ती हैं। इनकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। मोहल्ला मोहन के युवक के संपर्क में आए 12 लोग और पाए गए हैं। इन लोगों को लेवल 1 के क्वारंटीन सेंटर नौरथा में भेज दिया गया है।
- कोरोना संक्रमित के संक्रमण में आने वाले 12 और लोग लेवल 1 क्वारंटीन सेंटर नौरथा भेज दिए गए हैं। इन लोगों की सैंपलिंग होगी। हॉटस्पॉट क्षेत्र में पूरी तरह कड़ी निगरानी है। ललित कुमार, एसडीएम।