फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहद्वारी से सहावर गेट का एरिया हॉट स्पॉट घोषित, सील

विज्ञापन
कासगंज के पटियाली के नगला अब्दाल में एसडीएम व सीओ निगरानी के साथ लोगों को घर से बाहर न निकलने की हि - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। शहर में सहावर गेट की कायस्थान गली में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने सख्त व्यवस्था कायम की है। इन इलाको को बारहद्वारी से सहावर गेट फाटक तक हॉट स्पॉट घोषित करके पूर्णरूप से सील कर दिया है। इस क्षेत्र से जुड़ने वाली सभी गलियां भी पुलिस ने बेरीकेट लगाकर बंद कर दी हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने लोगों को घरों से न निकलने की चेतावनी दी है। इसी के साथ ही लोगों को भरोसा दिया है कि लोग घरों में रहें, आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई होम डिलीवरी के माध्यम से की जाएगी। सील हुए इलाके में पूरे दिन सन्नाटे के हालात बने रहे। लोग संक्रमण को लेकर काफी परेशान नजर आए। किसी को दूध की चिंता सता रही थी तो किसी को सब्जी की।
हर कोई इस बात को लेकर चिंतित था कि कोरोना संक्रमित युवक के संपर्क में इलाके का और कौन आया होगा। टेलीफोन और परिवार में लोगों के बीच यही चर्चा थी। सुबह के समय इलाके में फुटकर सप्लाई करने वाले हॉकर निकले तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पूरे इलाके में पुलिस की चौकसी रही। माइक के माध्यम से बार-बार पुलिस लोगों को चेतावनी दे रही थी।
विज्ञापन

गलियां बंद होने के कारण तमाम लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई। लोग परेशान भी हुए लेकिन कोरोना की दहशत के कारण उन्होंने भी घर में रहना ही बेहतर समझा।
जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसपी सुशील घुले ने हॉट स्पॉट इलाके का निरीक्षण किया। दोनों ही अधिकारियों ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को अलग अलग निर्देश दिए। एसडीएम ललित कुमार और सीओ आरके तिवारी भी हॉट स्पॉट इलाके में निगरानी बनाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें