फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बढ़ रहा कोरोना का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। लगातार संदिग्धों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बुधवार को जिले के अलग अलग स्थानों से चार और संदिग्ध रोगी मिले हैं। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

शहर में एक युवक दिल्ली के ओखला मंडी से लौटकर अपने घर आया है। इस युवक में कोरोना के लक्षण मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला अस्पताल भेज दिया। इसी तरह सोरों में दो अलग-अलग गांव में दिल्ली के अलग-अलग स्थानों से दो युवक आए हैं। इनमें भी कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद जिला अस्पतला में भर्ती कर सैंपल जांच के लिए भेज दिए।
इसके अलावा एक अन्य युवक को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला अस्पताल में भर्ती कर सैंपल जांच के लिए भेजा है। जिले में इस तरह के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एक दिन पूर्व भी तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जबकि तीन दिन पूर्व भरगैन के तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनके सैंपल जांच को भेजे जा रहे हैं। पहले से भर्ती लोगों की जांच रिपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं हुई है-डा. प्रतिमा श्रीवास्तव सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें