फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन की राहत के बाद फिर बढ़े कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक दिन बाद फिर से बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 98 कोरोना संक्रमित और मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8550 पहुंच गई है। शुक्रवार को 11 लोगों को गंभीर हालत में कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले में मात्र 77 कोरोना संक्रमित मिले थे तब ऐसा लगा था कि संक्रमितों की संख्या घटने लगी है। शुक्रवार को जिले में फिर से संक्रमितों की संख्या 98 पहुंच गई। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 98 कोरेाना संक्रमित मिले। 11 संक्रमितों की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उन्हें कोविड लेवल टू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने संक्रमितों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों से जांच कराने की अपील की है। वहीं क्षेत्रीय चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें