फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Agra: ताजनगरी में नहीं थम रही संक्रमण की रफ्तार, 34 नए मरीज मिले

Sat, 08 Aug 2020 08:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • ताजनगरी में कोरोना संक्रमितों की तादाद लगातार बढ़ रही है। शनिवार को 34 नए मरीज और मिलने से संक्रमितों का आंकड़ा 2065 हो गया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना संक्रमण के कारण एक बार फिर स्थिति चिंताजनक हो गई है। शनिवार को 34 नए संक्रमित मरीज मिले। इसके साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2065 पर पहुंच गया है। प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को कोरोना जांच के लिए 1,777 नमूने लिए गए। अब तक कुल 64,469 लोगों की जांच हो चुकी है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि 34 नए मरीज मिले हैं। 36 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया है। अब तक 1667 लोग ठीक हो गए हैं। 297 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें 141 मरीज होम आइसोलेशन में भर्ती हैं। राहत की बात यह है कि पिछले 48 घंटे में किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। 


121 कंटेनमेंट जोन एक्टिव

ताजनगरी में 121 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। इन इलाकों में लगातार नए मरीज मिल रहे हैं। अब तक 253 कंटेनमेंट जोन बंद हो चुके हैं। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर की बहन भी संक्रमित

कमिश्नर अनिल कुमार के माता-पिता के बाद अब उनकी बहन भी संक्रमित हो गई हैं। हालांकि उनमें कोई लक्षण नहीं। उन्हें एक होटल में आईसोलेट किया गया है। जबकि माता-पिता निजी अस्पताल में भर्ती हैं। इनके स्वास्थ्य में सुधार है। उन्हें 24 घंटे चिकित्सकीय निगरानी में भर्ती हैं। 

बीते बुधवार को कमिश्नर की 69 वर्षीय मां, 75 वर्षीय पिता, मां का निजी ड्राइवर, दो गार्ड व एक लिपिक समेत छह लोगों में पुष्टि हुई थी। कमिश्नर व उनकी पत्नी और बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव आई। चार दिन से कमिश्नर पत्नी व बच्चों के साथ होटल में क्वारंटीन हैं। 

एक ही परिवार के चार सदस्य संक्रमित

बाह क्षेत्र के मई गांव में शनिवार को एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों के चार सदस्य पॉजिटिव मिलने से ग्रामीण सन्न रह गए। जांच में 85 साल की वृद्धा, उनके 40 वर्षीय नाती, उसकी पत्नी और दो माह का बच्चा संक्रमित पाए गए हैं। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें इलाज के लिए आगरा भिजवाया। 

ग्राम पंचायत ने गलियों को सैनिटाइज कराया गया। पुलिस ने बस्ती को सील कर दिया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि जांच में एक ही परिवार के चार लोग पॉजिटिव मिले हैं। इस परिवार के अन्य सदस्यों को होम क्वारंटीन करा दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें