मथुरा में गुरुवार को 47 पॉजिटिव नए केस मिलने से कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1720 पर पहुंच गया है। इनमें जैंत पुलिस चौकी पर तैनात 23 वर्षीय दरोगा, 26 वर्षीय सिपाही संक्रमित मिला है। वृंदावन से 22 वर्षीय महिला के अलावा इस्कॉन की 38 वर्षीय महिला भक्त, 36 वर्षीय पुरुष भी संक्रमित है।
अड़ूकी से 32 वर्षीय व्यक्ति, सुभाष नगर से 25 वर्षीय महिला, श्रीनाथ अपार्टमेंट से 34 वर्षीय व्यक्ति, रुक्मणि विहार से 89 वर्षीय वृद्ध, जैंत से 22 वर्षीय युवक, जिला जेल का 27 वर्षीय कर्मचारी भी पाजिटिव निकला है।
पिंगरी में युवती, मांट से 51 वर्षीय व्यक्ति, शेरगढ़ से 51 वर्षीय व्यक्ति, छाता से 30 वर्षीय व्यक्ति, मांट से 30 वर्षीय व्यक्ति व जयसिंह पुरा से 60 वर्षीय व्यक्ति व 27 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सुरीर से 18 वर्षीय किशोर, कृष्णा नगर से 51 वर्षीय व्यक्ति, महोली रोड से 55 वर्षीय व्यक्ति, मोती कुंज से 48 वर्षीय महिला, महोली की पोर से 45 वर्षीय महिला, आनंदवन से 40 वर्षीय व्यक्ति, सिविल लाइन से 57 वर्षीय व्यक्ति, चंदनवन से 28 वर्षीय व्यक्ति, फरह से 25 वर्षीय महिला, हाईवे से 23 वर्षीय व्यक्ति, माधव कुंज से 68 वर्षीय व्यक्ति, सदर बाजार से 60 वर्षीय महिला, गोविंद नगर से 45 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस लाइन से 58 वर्षीय पुलिसकर्मी, मांट से 60 वर्षीय व्यक्ति, 43 वर्षीय व्यक्ति, यमुनापार से 4 वर्षीय बालक, गुरुनानक नगर से 36 वर्षीय व्यक्ति, भुरेका से 33 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है।
सुभाष नगर से 85 वर्षीय व्यक्ति, 40 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय व्यक्ति ,एमआर नगर से 32 वर्षीय व्यक्ति, लाल दरवाजा से 12 वर्षीय बालक, 37 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय व्यक्ति, गली भीकचंद से 36 वषी़य व्यक्ति, कृष्णा नगर से 35 वर्षीय व्यक्ति और 61 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।