फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः कोरोना संक्रमण से दो की मौत, 45 नए मरीज मिलने से 3942 पहुंचा आंकड़ा

Tue, 29 Sep 2020 12:25 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

वृंदावन निवासी बुजुर्ग को 21 सिंतबर को पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वहीं महिला को 24 सितंबर को केडी मेडिकल में भर्ती किया गया। जहां सोमवार को दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में कोरोना संक्रमण से सोमवार को दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं 45 नए केस मिले हैं। जिले में मृतकों की संख्या 84 हो गई है जबकि संक्रमितों का आंकड़ा 3942 पहुंच गया है। 
विज्ञापन


वृंदावन निवासी बुजुर्ग को 21 सिंतबर को पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वहीं महिला को 24 सितंबर को केडी मेडिकल में भर्ती किया गया। जहां सोमवार को दोनों की मौत हो गई। 

ये भी पढ़े-  Corona: देश के दस बड़े शहरों से अच्छी है आगरा की स्थिति, डीएम ने दिया प्रस्तुतिकरण, बचाव का मंत्र बताया
विज्ञापन


वहीं 45 नए केस में डैंपियर नगर में दो, एमआर नगर, मोती कुंज एक्सटेंशन, वृंदावन नौ, कृष्णा नगर में तीन, औरंगाबाद, गणेशरा, चौमुहा, सुरीर, राधा सिटी, मोतीकुंज, महाविद्या कालोनी, गोविंद नगर, बैकुंठ विहार कॉलोनी, आनंदवन, केएमएमसीएच, टीचर्स कॉलोनी, नई बस्ती, सदर बाजार, बरसाना, गोविंद नगर, एमआर नगर, हाथरस निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं राधा पुरम एस्टेट, एमएच मथुरा में तीन, छाता, कृष्णा ऑर्चिड, बलदेव, अशोका सिटी, प्रकाश नगर, राया और बलराई से 28 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन

रविवार को भी हुई थी एक मौत

इससे पहले मथुरा में रविवार को भी कोरोना संक्रमण से एक बुजुर्ग की मौत हुई थी और 36 संक्रमित मरीज मिले थे। कृष्णा नगर निवासी 69 वर्षीय बुजुर्ग ने विगत दिनों बुखार आने पर कोरोना की जांच कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई थी।


रविवार को भी जनपद में 36 नए केस और मिले थे। इनमें जी गार्डन, महा विद्या, राधिका विहार, वृंदावन में 15 केस  सामने आए हैं। सभी केस एक मंदिर और उसके समीप के हैं। वहीं पोस्ट ऑफिस कृष्णा नगर, सौंख, राजकीय संप्रेक्षण गृह में एक केस के साथ, मथुरा शहर से 14, औरंगाबाद,  गोविंद नगर, जावरा मथुरा से 50 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें